अभिमन्यु वह नहीं
जो क्रूरता का शिकार था
अभिमन्यु
उस दिग्गज का नाम है
वह पात्र है
जो पराक्रम का अहसास है
वो चट्टान है जिसे दुश्मन कमजोर समझता है
मगर स्वयमेव चूर होता है
वह शिद्दत है अभिमन्यु
जो अधूरे ज्ञान की तलवार उठाये
शत्रु पर टूट पड़ता है
उनके होसलो को पस्त करता है
वह शूरवीर है अभिमन्यु
जो शक्ति का पुंज है
और युद्ध के दाव पेच सीखकर
सीख कर जन्म लेता है ||